Gk Questions in Hindi: महत्वपूर्ण 300 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी



Gk Questions in Hindi: किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए जनरल नॉलेज (GK Quiz) एक बेहद महत्वपूर्ण भाग है। विभिन्न विषयों के बारे में तथ्यों की एक विस्तृत श्रृंखला का ज्ञान ही सामान्य ज्ञान (General knowledge) कहलाती है। यह हर परीक्षा में पूछा ही जाता है और अगर आप सरकारी नौकरी Govt Exam. की तैयारी कर रहे हैं तो आपको भी हमेशा जनरल नॉलेज (GK) और करंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े रहना चाहिए।

Gk Questions in Hindi

सामान्य ज्ञान आज सभी तरह के प्रतियोगिता परीक्षाओं अनिवार्य है। सामान्य ज्ञान (General knowledge) के बहुत सारे महत्वपूर्ण Questions के साथ साथ व्याख्या भी दी गयी है आपके कम Gk Questions से काफी Gk Questions and Answers in hindi कवर हो जायेगे। अपने समान्य ज्ञान (General knowledge Questions and Answers in Hindi) को बढ़ाने के लिए एक बार जरूर पढ़े।

Gk Questions And Answers In Hindi-General Knowledge Questions And Answers

1. लेडी विद द लैम्प किसे कहा जाता है ?

[A] फ्लोरेंस नाइटिंगेल
[B] सरोजिनी नायडू
[C] इन्दिरा गांधी
[D] मदर टेरेसा

[A] फ्लोरेंस नाइटिंगेल

2.  ‘नर्मदा बचाओ आंदोलन’ से कौन जुड़ा है?

[A] अटल बिहारी वाजपेयी
[B] मेधा पाटेकर
[C] सुन्दरलाल बहुगुणा
[D] ममता बनर्जी

[B] मेधा पाटेकर

-Advertisement-

3.  कोलकाता में मदर टेरेसा द्वारा स्थापित ‘दि होम फोर द डाईंग’ किस नाम से पुकारा जाता है?

[A] अंतिम दिया
[B] जीवन मृत्यु
[C] निर्मल हृदय
[D] आशा ज्योति

[C] निर्मल हृदय

  • नोबेल शांति पुरस्कार (1979) से सम्मानित अल्बानिया मूल की मदर टेरेसा ने कोलकाता में ‘दि होम फार दि डाईंग’ की स्थापना की थी। इस संस्था को ‘निर्मल हृदय’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • रेमन मैग्सेसे तथा भारत-रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा ने दीन दुखियों की सेवा के लिए कोलकाता में ही ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की भी स्थापना किया।
  • मदर टेरेसा का मूल नाम ‘एन्गेस गोंझाबोजाक्सयू’ था। इनका 5 सितंबर, 1997 को निधन हो गया।

4.  सरोजिनी नायडू ने किसे ‘हिन्दू-मुस्लिम एकता के दूत’ के रूप में उल्लिखित किया है?

[A] मुहम्मद अली जिन्ना
[B] शौकत अली
[C] मौलाना आजाद
[D] अब्दुल गफ्फार खान

[A] मुहम्मद अली जिन्ना

  • वर्ष 1916 में सरोजिनी नायडू द्वारा मुहम्मद अली जिन्ना की प्रथम जीवनी प्रकाशित की गई, जिसमें भारत कोकिला नायडू ने जिन्ना को ‘हिन्दू-मुस्लिम एकता के दूत के रूप’ में उल्लिखित किया था।

5. ‘धर्म मनुष्य के लिए अफीम के समान है।’ किसने कहा था?

[A] रूसो
[B] मार्क्स
[C] गैरीबाल्डी
[D] मॉन्टो

[B] मार्क्स

6.  किसने कहा, “Where wealth accumulates, men decay” (जहां सम्पत्ति संचित होती है, वहां मनुष्य का क्षय हो जाता है)?

[A] अब्राहम लिंकन
[B] माऊत्से-तुंग
[C] कार्ल मार्क्स
[D] गोल्डस्मिथ

[D] गोल्डस्मिथ

7.  बिशप डेसमण्ड टूटू कहां के मूल निवासी हैं?

[A] दक्षिण अफ्रीका
[B] क्यूबा
[C] तंजानिया
[D] जाम्बिया

[A] दक्षिण अफ्रीका

  • बिशप डेसमण्ड टूटू दक्षिण अफ्रीका के रंग विरोधी, चर्च परिषद के नेता थे, जिन्हें वर्ष 1984 का नोबेल शान्ति पुरस्कार प्रदान किया गया।

8.  जे.के. रॉलिंग द्वारा निर्मित बाल कलाकार हीरो का नाम क्या है?

[A] हेडविंग
[B] टिन-टिन
[C] चार्ली ब्राउन
[D] हैरी पॉटर

[D] हैरी पॉटर

  • हैरी पॉटर जे.के. रॉलिंग द्वारा निर्मित बाल कलाकार हीरो है। उनकी हैरी पॉटर नाम से लिखित उपन्यास बहुत लोकप्रिय हुई।

9.  विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र कहां स्थित है?

[A] मुंबई
[B] बंगलौर
[C] श्रीहरिकोटा
[D] त्रिवेन्द्रम

[D] त्रिवेन्द्रम

  • त्रिवेन्द्रम अथवा तिरुअनंतपुरम (केरल) में स्थापित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र रॉकेट अनुसंधान तथा प्रक्षेपण यान विकास का प्रमुख केंद्र है।
  • श्रीहरिकोटा भू-उपग्रह परीक्षण केंद्र है। अहमदाबाद में स्पेस एप्लीकेशन सेंटर है, जबकि बंगलौर (बंगलुरू) में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का मुख्यालय है।

10.  ‘श्रीहरिकोटा किसके लिए प्रसिद्ध है?

[A] अंतरिक्ष कार्यक्रम
[B] अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण
[C] परमाणु अनुसंधान केंद्र
[D] मिसाइल प्रक्षेपण केंद्र

[B] अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण

  • श्रीहरिकोटा (नेल्लौर) आंध्र प्रदेश में स्थित है।
  • यह उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र के रूप में जाना जाता है।
  • सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र यहीं पर है, जो भारतीय अंतरिक्ष शोध संगठन द्वारा उपग्रहों को प्रक्षेपित करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है ।
  • जैसे- ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान भू-स्थैतिक उपग्रह प्रक्षेपण यान। इस प्रकार यहां से अंतरिक्ष प्रक्षेपण से जुड़े कार्यक्रम संचालित होते हैं।

-Advertisement-

11.  ‘भारतीय मिसाइल कार्यक्रम का जनक किसे कहा जाता है?

[A] डॉ. अब्दुल कलाम
[B] कस्तूरी रंगन
[C] डॉ. के. सिवान
[D] राकेश शर्मा

[A] डॉ. अब्दुल कलाम

12.  ‘प्रो. सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?

[A] कर्नाटक
[B] आंध्र प्रदेश
[C] केरल
[D] तमिलनाडु

[B] आंध्र प्रदेश

  • आंध्र प्रदेश के पूर्वी तट पर स्थित श्रीहरिकोटा इसरो का मुख्य प्रक्षेपण केंद्र है।
  • इस केंद्र में भारतीय प्रक्षेपण यान की ठोस घनीभूत ईंधन प्रणाली, द्रव नोदन प्रणाली केंद्र तथा द्रव नोदन प्रणाली के विकास के साथ-साथ ठोस रॉकेट प्रणोदक के विकास का कार्य भी किया जाता है।
  • सितंबर, 2002 में इसका नाम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के गुरु प्रो, सतीश धवन के नाम पर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र रखा गया।

13.  इसरो की ‘मास्टर कंट्रोल सुविधा’ हासन में है। यह किस राज्य में है?

[A] आंध्र प्रदेश
[B] उड़ीसा
[C] कर्नाटक
[D] महाराष्ट्र

[C] कर्नाटक

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन’ (Indian Space Research Organization-ISRO) की ‘मुख्य नियंत्रण सुविधा’ (Master Control Facility-MCF) कर्नाटक राज्य के हासन (Hassan) में स्थित है।

14.  भारत के चंद्र मिशन को दिया गया नाम है?

[A] चंद्रायन
[B] चंद्रयान
[C] चंद्रयान-I
[D] चंद्र मिशन-।

[C] चंद्रयान-I

  • भारत के चंद्र मिशन को ‘चंद्रयान-1’ नाम दिया गया है।
  • 22 अक्टूबर, 2008 को श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया था
  • 15 दिन की यात्रा के बाद 8 नवंबर को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा।

15. कलपक्कम और तारापुर कहां स्थित है?

[A] महाराष्ट्र और गुजरात
[B] तमिलनाडु और महाराष्ट्र
[C] गुजरात और कर्नाटक
[D] गुजरात और महाराष्ट्र

[B] तमिलनाडु और महाराष्ट्र

  • कलपक्कम और तारापुर क्रमशः तमिलनाडु और महाराष्ट्र है। इन दोनों स्थानों में भारत के परमाणु ऊर्जा संयंत्र है।
  • तारापुर (महाराष्ट्र) अमेरिका की सहायता से स्थापित का प्रथम परमाणु विद्युत संयंत्र है। कलपक्कम परमाणु संयंत्र पूर्णतः स्वदेशी तकनीक पर आधारित है।

16. भारतीयों के लिए महान ‘सिल्क मार्ग’ किसने आरंभ कराया ?

[A] कनिष्क
[B] फाह्यान
[C] अशोक
[D] हर्ष

[A] कनिष्क

17.कलिंग युद्ध किस वर्ष में हुआ था ?

[A] 261 ई. पू.
[B] 232 ई. पू.
[C] 263 ई. पू.
[D] 240 ई. पू.

[A] 261 ई. पू.

18. ‘जूनागढ़ शिलालेख’ का संबंध किससे है ?

[A] रुद्रदामन
[B] चंद्रगुप्त द्वितीय
[C] बिंबिसार
[D] गौतमीपुत्र शतकर्णी

[A] रुद्रदामन

19. निम्नलिखित में से प्राचीनतम राजवंश कौन-सा है?

[A] मौर्य
[B] कुषाण
[C] गुप्त
[D] कण्व

[A] मौर्य

20. चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में भेजा गया यूनानी राजदूत था?

[A] कौटिल्य
[B] सेल्यूकस निकेटर
[C] मैगस्थनीज
[D] जस्टिन

[C] मैगस्थनीज